Madhya Pradesh

शादी के बाद बहू को लेकर लौट रही CNG अर्टिगा में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Share

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में शादी के बाद पहली बार बहू को मायके से ससुराल ला रहे परिवार के साथ उस वक्त बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब शहडोल चौपाटी के पास सरावगी पेट्रोल पंप के समीप चलती CNG अर्टिगा कार में अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। कार से धुआं और लपटें उठते देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से गाड़ी तुरंत सड़क किनारे रोककर सभी छह सवारों, जिनमें नवविवाहिता भी शामिल थी, को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, तब तक कार पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। घटना के चलते कुछ देर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन शादी की खुशियों के बीच यह घटना दहशत का कारण बन गई।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button