निवेदिता चटर्जी का इस्तीफा, भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर किया हमला

प्रदेश कांग्रेस की सचिव निवेदिता चटर्जी ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे में आरोप लगाया कि संगठन में लंबे समय से उन्हें उपेक्षा का सामना करना पड़ा और उन्हें जिम्मेदारी नहीं दी गई। इस पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस और दीपक बैज पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दीपक बैज की औकात नहीं कि किसी को कुछ बना दे और कांग्रेस हर समय स्वार्थी तत्वों के साथ राजनीति करती है। मिश्रा ने निवेदिता को नसीहत दी कि उन्हें दीपक बैज के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए और चाहें तो बीजेपी ज्वाइन कर लेनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के ट्रेनिंग प्रोग्राम पर भी हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा देने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है और बड़े-छोटे नेता मिलकर पार्टी की स्थिति खराब कर रहे हैं। विधायक ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी पर भी तंज कसते हुए कहा कि दीपक बैज परेशान नहीं हैं, बल्कि कार्यकारिणी बनाने में ही असफल हैं और उन्होंने कई अवसर मिलने के बावजूद कोई ठोस काम नहीं किया।







