Chhattisgarh

अंधविश्वास फैलाकर छात्राओं को डराने वाली शिक्षिका पर कड़ी चेतावनी

Share

शासकीय कन्या आश्रम में एक शिक्षिका द्वारा छात्राओं को भूत-प्रेत भगाने के नाम पर मानसिक रूप से डराया और प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्राओं और आश्रम में कार्यरत महिला कर्मचारियों के अनुसार, शिक्षिका काकोली देवनाथ बार-बार कमरों में भूत-प्रेत होने की बात कहकर छात्राओं को भयभीत करती रही। शिकायत मिलने के बाद जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर आश्रम पहुंचीं और शिक्षिका को मौके पर ही जमकर फटकार लगाई, साथ ही कहा कि ऐसे कृत्य छात्राओं के भविष्य और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हैं और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया गया है कि शिक्षिका पर पहले भी अनुशासनहीनता के आरोप लगे थे। फिलहाल पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि बिना ड्यूटी के आश्रम में शिक्षिका की मौजूदगी कैसे संभव हुई और शिक्षा विभाग इस तरह के अंधविश्वास फैलाने वाले कृत्यों पर क्या कदम उठाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button