Chhattisgarh

अंबिकापुर होटल में फायरिंग की अफवाह, इलाके में मचा डर

Share

अंबिकापुर के देव होटल में शुक्रवार को गोली चलने की अफवाह ने शहर में हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार देर शाम अचानक होटल परिसर में दो राउंड गोली चलने की आवाजें सुनी गईं, जिससे मौके पर मौजूद लोग डर गए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली और गांधीनगर पुलिस, एएसपी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि गोली चली है, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया है और इसे अफवाह बताया है। एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो के अनुसार, पुराने विवाद के कारण हनी सिंह नामक युवक का कुछ लोग बनारस रोड पर पीछा कर रहे थे, और हनी सिंह अपने होटल में आ गया था। पुलिस ने हनी सिंह से बातचीत की, जिसमें उसने स्पष्ट किया कि होटल में कोई फायरिंग नहीं हुई। जांच जारी है और अब तक कोई सबूत नहीं मिले हैं, मामले में आगे की कार्रवाई जांच के बाद तय की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button