Chhattisgarh
पुरानी बस्ती के कंकाली तालाब में मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप

राजधानी के पुरानी बस्ती क्षेत्र स्थित पुराने कंकाली तालाब में शनिवार सुबह अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने गौताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला, प्रारंभिक जांच में शव 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है, फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।







