Chhattisgarh
बस्तर दौरे पर सीएम साय सख्त, एनएच-30 और केशकाल बायपास निर्माण पर दिए निर्देश

रायपुर से जगदलपुर जाते समय शुक्रवार को केशकाल में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर चल रहे सड़क उन्नयन कार्य के कारण राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का काफिला रुक गया, जहां मुख्यमंत्री ने मौके पर उतरकर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को चेताया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी; उन्होंने एनएच-30 को बस्तर संभाग की सबसे महत्वपूर्ण सड़क बताते हुए तय मापदंडों के अनुसार समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, इसके बाद केशकाल बायपास निर्माण की भी समीक्षा की, फिर कोंडागांव पहुंचकर ‘मोर सुआद–दीदी की रसोई’ का निरीक्षण किया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया, पारंपरिक व्यंजन फरा और अंगाकर रोटी का स्वाद लिया तथा लोक कलाकारों की पेंटिंग्स देखकर उनके रचनात्मक प्रयासों की सराहना की।







