ChhattisgarhUncategorized

सेवानिवृत्त IPS कमलोचन कश्यप को रायपुर पुलिस मुख्यालय में OSD नियुक्ति

Share

छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त IPS अधिकारी कमलोचन कश्यप को पुलिस मुख्यालय, रायपुर में OSD (विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी) के पद पर संविदा नियुक्ति प्रदान की है। कमलोचन कश्यप हाल ही में DIG पद से रिटायर हुए थे, जिसके बाद उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(4) के तहत की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की अवधि या आगामी आदेश तक (जो भी पहले हो) संविदा सेवा दी जाएगी। संविदा सेवा की शर्तें पृथक से जारी की जाएंगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button