Chhattisgarh

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में करोड़ों की ठगी का मामला, आरोपी फरार

Share

न्यायधानी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सराफा व्यापारी के साथ लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। तेलीपारा स्थित लीला ज्वेल्स के संचालक तुषार दोशी के पास मार्च 2024 में उदयपुर के एक शातिर ठग कमलेश सोनी पहुंचा और खुद को बड़ा आभूषण व्यापारी बताकर भरोसा जीत लिया। आरोपी ने झांसा देकर व्यापारी से 224.670 ग्राम सोने के हार और कंगन मंगवाए, जिन्हें तुषार ने कूरियर के माध्यम से भेजा। लेकिन जैसे ही जेवर भेजे गए, ठग ने सिर्फ 6,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए और बाकी राशि या जेवर वापस नहीं किया। धोखाधड़ी का पता चलते ही पीड़ित व्यापारी ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, और पुलिस ने कमलेश सोनी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button