Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ क्लब के सामने बड़ा हादसा, स्कूल जा रहे बच्चों को क्रिन वाहन ने मारी टक्कर

राजधानी रायपुर से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहां स्कूल जा रहे दो मासूम बच्चे एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना शहर के पॉश इलाके में स्थित छत्तीसगढ़ क्लब के ठीक सामने हुई, जहां ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी (क्रिन) ने दोनों बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ मौजूद बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फरार चालक की तलाश करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।







