ChhattisgarhRegion

भाजपा मुख्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि हुए शामिल

Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन की वैचारिक और कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा केन्द्रीय मुख्यालय में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026Ó का आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवीन ने संगठनात्मक ढांचे में प्रशिक्षण की अनिवार्य भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। श्री नवीन ने कहा कि यह महाअभियान ‘व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माणÓ के मूल मंत्र पर आधारित है। प्रशिक्षण ही वह माध्यम है जो कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और कार्यपद्धति से गहराई से जोड़ता है। श्री नवीन ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारतÓ के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए संगठन को और अधिक ऊर्जावान व सशक्त बनाएगा।
इस महाअभियान में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, प्रदेश प्रवक्ता द्वय श्रीमती शताब्दी पांडे व टेकेश्वर जैन तथा प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ. अवधेश जैन ने हिस्सा लिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button