ChhattisgarhUncategorized

नए उप-पंजीयक कार्यालय: रजिस्ट्री सेवाएं अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध

Share

छत्तीसगढ़ सरकार ने नागरिकों के लिए रजिस्ट्री और पंजीयन सेवाओं को सहज, सुलभ और समयबद्ध बनाने के लिए चार नए उप-पंजीयक कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। भखारा (धमतरी), लवन (बलौदाबाजार-भाटापारा), सकरी और राजकिशोर नगर (बिलासपुर) में ये कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। इन नए कार्यालयों से संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों को रजिस्ट्री कार्य के लिए दूरस्थ जिला मुख्यालयों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय और धन की बचत होगी और प्रशासनिक प्रक्रिया अधिक सुगम और पारदर्शी बनेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया कि यह निर्णय सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और नागरिकों को उनकी सुविधानुसार गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन कार्यालयों में ऑटो डीड जनरेशन, आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन, घर बैठे रजिस्ट्री, ऑनलाइन भारमुक्त प्रमाणपत्र और डिजी-डॉक जैसी कई डिजिटल सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button