Chhattisgarh

खरसिया प्लांट में जोरदार धमाका 8 मजदूर झुलसे, 9 माह के मासूम की हालत गंभीर

Share

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित मंगल कार्बन प्लांट में टायर रिसाइक्लिंग के दौरान जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनमें एक 9 महीने का मासूम बच्चा भी शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई। धमाके से निकली आग और गर्म गैस ने आसपास काम कर रहे मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई की स्थिति गंभीर बताई गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बॉयलर में दबाव अधिक बढ़ने या किसी तकनीकी खामी के कारण विस्फोट हुआ। पुलिस और तकनीकी टीम सुरक्षा मानकों और लापरवाही की जांच में जुटी है, क्योंकि हादसे में मजदूरों और मासूम की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button