ChhattisgarhCrimeRegion

बुजुर्ग ने पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर स्वयं लगा ली फांसी

Share

जगदलपुर। बोधघाट थाना क्षेत्र अंर्तगत जगदलपुर में बुजुर्ग ने अपनी बीमार पत्नी की सिर और गले पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। उसके बाद स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह उसके पुत्र ने कमरे का दरवाजा खोला तो दोनों का शव मिला। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की वजह सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आस-पास के लोगों और परिजनों से पूछ-ताछ कर मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग तारा सिंह (73) अपनी पत्नी विजय (70) और बेटे के साथ शहर के बैलाबाजार इलाके में रहता था। तारा सिंह थोड़ा गुस्से वाला था, उसकी पत्नी बीमार रहती थी। घर के पहली मंजिल में उसका पुत्र रहता है। ये दोनों बुजुर्ग दंपति नीचे मकान में रहते थे। पत्नी की बीमारी सहित पारिवारिक कारणों की वजह से इनके बीच अक्सर विवाद होते रहता था। एक दिन पहले मंगलवार 3 फरवरी की रात दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इनका पुत्र मां-बाप के पास आया और विवाद को शांत करवाया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया । रात करीब दो-ढाई बजे के बाद दोनों पति-पत्नी के बीच में दोबारा विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए पति ने घर में नारियल काटने वाले धारदार हथियार से अपनी पत्नी के गले और सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद पानी गर्म करने वाले रॉड के तार का फंदा बनाया और चैनल गेट पर उसे बांधकर फांसी पर लटक गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। आज बुधवार सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच उसका पुत्र जब नीचे अपने माता-पिता के पास आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने माता-पिता को आवाज दी। जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने किसी तरह दरवाजा खोला, अंदर जाकर देखा तो दोनों का शव पड़ा था।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button