Politics

दिमागी संतुलन खो चुके राहुल गांधी : आचार्य प्रमोद कृष्णम

Share

कांग्रेस से निष्कासित आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उत्तरप्रदेश के संभल में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिमागी संतुलन खो चुके हैं। कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, जिस जहाज का कैप्टन राहुल गांधी जैसा होगा, उससे सब छलांग लगाएंगे ही। इसीलिए सीनियर नेता एक-एक करके छलांग लगा रहे हैं, जितने भी बड़े नेता हैं उनका कांग्रेस में अपमान हो रहा है।

प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस की बर्बादी के लिए सिर्फ एक व्यक्ति जिम्मेदार है, उसका नाम राहुल गांधी है। करुणाकरन की बेटी, अशोक चौहान, सुरेश पचौरी और गुलाम नबी आजाद जैसे बड़े नेता यूं ही छोड़कर नहीं चले गए। सच तो ये हैं कि सीनियर नेताओं का कांग्रेस में दम घुट रहा है। राहुल गांधी के नौकर सीनियर नेताओं का अपमान करते हैं।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि हार का डर राहुल गांधी को अमेठी से वायनाड ले गया। वो जानते थे कि अमेठी से लड़े तो हार जाएंगे, इसीलिए वायनाड चले गए। अमेठी की जनता ने स्मृति ईरानी को अपना लिया है। उनके सुख-दुख में स्मृति ईरानी साथ खड़ी हैं। राहुल गांधी तो 5 साल में 5 बार भी अमेठी नहीं गए। हर नेता को पता होता है कि किस सीट पर उसकी हार-जीत का क्या समीकरण है।

राहुल को भी पता था। इसलिए अमेठी के बजाय वायनाड से अपना नाम घोषित किया है। पिछले 10 साल से देश में PM मोदी न होते तो वेस्ट बंगाल कभी का बांग्लादेश में चला गया होता। ये तो भारत का सौभाग्य है कि देश को मोदी PM के रूप में मिले हैं। मुझे लगता है कि वेस्ट बंगाल की जनता TMC के अत्याचारों से अब इतना दुखी हो चुकी है कि 2024 में मोदी के समर्थन का पूरा मन बना चुकी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button