गोवंश का वध करने वाले 7 आराेपित गिरफ्तार

कोंडागांव। जिले के सिटी काेतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली कि लंजोड़ा-भेलवापारा क्षेत्र के एक खेत के पास कुछ लोग गोवंश का वध कर मांस काट रहे हैं । सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर वहां से कटे हुए गोवंश के अवशेष, मांस और घटना में इस्तेमाल की गई सामग्री बरामद कर 7 आराेपियाें 1. शेखर मरकाम (30),2. धरिया उर्फ फनु राम मरकाम (55), 3. जुगधर मरकाम (55), 4. शुकलाल मरकाम (40), 5. सोमराज नेताम (55), 6. मंगल साय नेताम (55) एवं 7. चैतराम मरकाम (55) सभी निवासी ग्राम लंजोड़ा-भेलवापारा काे गिरफ्तार किया गया है । मौके पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम को बुलाया गया, जिसने परीक्षण के बाद गोवंश हत्या की पुष्टि की गई । प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार सभी 7 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषि पशु संरक्षण अधिनियम 2011 की धारा 4, 5, 6 और 10 सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्यवाही उपरांत आज मंगलवार काे न्यायालय के समक्ष पेशकर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।







