Chhattisgarh
विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता की पहल, समय पर जांच से बच सकती है जान

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य समाज को कैंसर के प्रति सचेत करना, समय पर जांच और सही उपचार के महत्व को समझाना तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना रहा, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने आधुनिक उपचार पद्धतियों, शुरुआती लक्षणों की पहचान, नई सर्जरी तकनीकों, कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और समग्र देखभाल पर विस्तार से जानकारी देते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।







