बस्तरवासियों को राहत बंद हुई जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी ट्रेन जल्द होगी शुरू

बस्तरवासियों की लंबे समय से मांग के बाद भी कोरोना के दौरान बंद हुई जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी ट्रेन अब तक दोबारा शुरू नहीं हो सकी है। छह साल बीत जाने के बावजूद, रायपुर और दुर्ग जाने के लिए बस ही एकमात्र विकल्प बचा है। बस्तर से आयरन ओर की ढुलाई लगभग 70 वर्षों से जारी है, लेकिन रेल सुविधाओं के नाम पर केवल पांच ट्रेनें ही मिली हैं, जिनमें से कई नियमित रूप से रद्द होती रहती हैं। राजधानी से बस्तर को जोड़ने के लिए हवाई सेवा शुरू की गई थी, लेकिन वह भी बंद हो गई। अब दुर्ग इंटरसिटी और हवाई सेवा दोनों के बंद होने से आम लोग महंगे साधनों पर निर्भर हैं। बस का किराया 700–800 रुपये तक है, जबकि ट्रेन काफी सस्ती होती। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि रेल मंत्री से चर्चा हो चुकी है और जल्द ही दुर्ग इंटरसिटी ट्रेन एवं बंद हुई हवाई सेवा मार्च तक पुनः शुरू की जाएगी।







