Madhya Pradesh

रहस्यमयी बीमारी का कहर, अनूपपुर के गांव में मवेशियों की मौतों से हड़कंप

Share

अनूपपुर जिले के मुसवा झोरखी गांव में मवेशियों में अचानक फैली रहस्यमयी बीमारी से बीते दो दिनों में 10 से 12 मवेशियों की मौत हो गई है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। बीमार मवेशियों में लार गिरना, पेट फूलना और सांस फूलना जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं और कुछ ही घंटों में उनकी मौत हो जा रही है। बीमारी के तेजी से फैलने के चलते ग्रामीणों ने एहतियातन मवेशियों को बांधकर रखा है। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बीमार व स्वस्थ मवेशियों के ब्लड सैंपल लेकर जांच शुरू की, साथ ही एहतियातन टीकाकरण का कार्य भी किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया यह मामला फूड प्वॉइजनिंग से जुड़ा हो सकता है, लेकिन सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लैब जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने पहले ही बीमारियों की सूचना देकर टीकाकरण की मांग की थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण मवेशियों की मौतें हुईं। मामले की जानकारी कलेक्टर को देने के बाद विभाग हरकत में आया और जांच जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button