Chhattisgarh
सड़क हादसा बनारस जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, कई श्रद्धालु घायल

श्रद्धालुओं को लेकर बनारस जा रही एक यात्री बस सोमवार देर रात अंबिकापुर–बनारस मार्ग पर गंगापुर के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई, जहां पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में हुए इस हादसे में करीब 15 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल यात्री की अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू कर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है। बताया गया कि बस रायगढ़ जिले के तमनार से वाराणसी जा रही थी और प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार व लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।







