Madhya Pradesh

बालाघाट का हैरान करने वाला मामला आठवीं कक्षा की छात्रा ने नवजात को जन्म दिया

Share

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के गढ़ी थाना अंतर्गत ग्राम परसामऊ आवासीय छात्रावास की आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया। इस घटना ने हॉस्टल वार्डन और एएनएम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया कि हॉस्टल में रहने वाली छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी कैसे नहीं लगी। डीपीसी जीपी बर्मन के अनुसार छात्रा ज्यादातर समय अपने घर पर ही रहती थी। पुलिस में दिए बयान के अनुसार छात्रा का संबंध उसी गांव के नाबालिग युवक से था। फिलहाल 13 वर्षीय छात्रा और नवजात बच्ची स्वस्थ हैं और जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button