Chhattisgarh

सड़क किनारे बोरे में मिला नवजात शिशु, जिला चिकित्सालय में भर्ती

Share

जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां ओडगी थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में जंगल के रास्ते सड़क किनारे एक दिन का नवजात शिशु बोरे में बंद और कंबल से लपेटा हुआ मिला। रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बच्चा देखा और तुरंत भैयाथान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि बच्चा लड़का है और हालत ठीक है। सुरक्षा की दृष्टि से बच्चे को सूरजपुर स्थित जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button