ChhattisgarhRegion

मराठी समाज छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा दानी समाज : दाऊ अनुराग

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज का नाम बड़े दान करने वालों में लिया जाता है। मुझे भी इस बात पर बड़ा गर्व था, कि मैंने उस समाज में जन्म लिया है। वहीं एक दिन कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने बताया कि पूरे प्रदेश में अगर कोई सबसे बड़ा दानवीर समाज है, तो वह महाराष्ट्रीय समाज है। क्योंकि एक समय में यहां भोसले राजा का साम्राज्य हुआ करता था, तब यहां मराठियों की बड़ी संपत्ति हुआ करतीं थी। समाजसेवा के क्षेत्र में इन लोगों ने बड़ा दान किया। उक्ताशय के विचार अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल ने महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित दिव्?यांग बालिका विकास गृह- सियान गुड़ी में गणतंत्र पर्व पर मुख्य अतिथि के रूप में कहे।
अग्रवाल ने कहा कि दूधाधारी मठ का संचालन अग्रवाल समाज द्वारा किया जा रहा है। उस ट्रस्ट का पुराना नाम बालाजी स्वामी ट्रस्ट था। उसे भी मराठों ने बनवाया था। यानी हमसे पहले मराठी दान और समाजसेवा में जुटे हैं। महाराष्ट्र मंडल के 90 वर्षों के सेवाभावी कार्यों के सामने मैं कुछ बोल सकूं, यह सूर्य को दीपक दिखाने जैसा है। मैं यहां आपसे सेवाभाव सीखने आया हूं। मंडल के सियान गुड़ी योजना की प्रशंसा करते हुए अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज में भी इसी थीम पर काम किया जा रहा है। कोटा में एक भवन बनवाया गया है। हमारे समाज के 84 वर्षीय युवा विठ्ठल अग्रवाल की इच्छा है कि हम भी ऐसा कार्य करें। मैं उन्हें जल्द यहां लाऊंगा और सियान गुड़ी दिखाऊंगा।
अनुराग ने आगे कहा कि दान से बड़ा काम दान का संरक्षण करना होता है। उन्होंने सभी से एक संविधान खुद के लिए बनाने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि आज आप सभी अपने लिए भी एक संविधान का संकल्प लें और उसका पालन करें। क्योंकि व्यक्तियों का समूह ही समाज है। अगर हम अपने- अपने संविधान का पालन करेंगे, तो भारतीय संविधान और समाज के संविधान को पालन होगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते, सियान गुड़ी प्रभारी श्याम सुंदर खंगन, भवन प्रभारी निरंजन पंडित, सह सचिव मालती मिश्रा, आध्यात्मिक व योग समिति की प्रभारी आस्था काले, दिव्यांग बालिका विकास गृह के सह प्रभारी भगीरथ कालेले, बृहन्महाराष्ट्र मंडल के छत्तीसगढ कार्यवाह सुबोध टोले, किशोर साहू, निखिल मुकादम, वरिष्ठजन सेवा समिति के प्रमुख दीपक पात्रीकर, वरिष्ठ सभासद प्रशांत देशपांडे, दिव्या पात्रीकार, साक्षी टोले, चौबे कॉलोनी महिला केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित के साथ दिव्यांग बालिका विकास गृह में निवासरत बच्चियां और सियान गुड़ी का स्टाफ मौजूद था।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button