ChhattisgarhRegion

पागल कुत्ते के काटने से गाय की मौत के बाद कलगांव में मचा हड़कंप

Share

कांकेर। अंतागढ़ क्षेत्र स्थित कलगांव में पागल कुत्ते के काटने से एक गाय की मौत हो गई। घटना की जानकारी न होने के कारण गाय मालिक रोज की तरह दूध घर-घर बांटता रहा, जिसे कई ग्रामीणों के परिवार उपयोग करते रहे। पागल कुत्ते के काटने से गाय की मौत की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया और लोग घबराकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने लगे।
गांव के लोगों ने बताया कि मृत गाय को कुछ दिन पहले एक पागल कुत्ते ने काटा था, लेकिन मालिक को इसकी जानकारी नहीं थी। शुक्रवार को अचानक गाय की मौत होने पर पशुपालन विभाग ने प्राथमिक जांच में रैबीज की आशंका जताई। इसके बाद ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। गाय मालिक रोजाना की तरह गांव के कई घरों में दूध बांटता रहा। किसी को संदेह नहीं था कि गाय संक्रमित हो सकती है।
जैसे ही गांव में जानकारी फैली कि गाय पागल कुत्ते के काटने से मरी है, दूध पका उपयोग कर चुके लोग तुरंत स्वास्थ्य केंद्र की ओर दौड़े। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और सभी प्रभावित ग्रामीणों को रैबीज रोधी इंजेक्शन लगाने की सलाह दी। उन्होने कहा कि सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि रैबीज जान लेवा हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वरा गांव में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बताया कि किसी भी जानवर को कुत्ते के काटने पर तुरंत टीकाकरण कराना आवश्यक है। साथ ही ग्रामीणों से कहा गया कि दूध या मांस से जुड़ी किसी असामान्य घटना पर तुत्काल स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button