Chhattisgarh
राज्य सेवा परीक्षा-2024 आबकारी उप निरीक्षकों की नियुक्ति 1 दिन में रद्द

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में नव नियुक्त उप निरीक्षकों को बड़ा झटका लगा है। केवल 24 घंटे पहले आबकारी उप निरीक्षक पद पर की गई नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। आबकारी आयुक्त ने बताया कि 21 जनवरी 2026 को जारी किए गए नियुक्ति आदेश को तकनीकी कारणों से रद्द किया गया है। राज्य सेवा परीक्षा-2024 के माध्यम से चयनित 85 अभ्यर्थियों को यह नियुक्ति दी गई थी, लेकिन आदेश जारी होने के दूसरे दिन ही उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी गई। इस फैसले के बाद नव नियुक्त उप निरीक्षकों के लिए अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई है और आदेश की कॉपी जारी की गई है।







