Madhya Pradesh
महिला सिपाही की वसूली का वीडियो वायरल, जेलर की मिलीभगत पर सवाल

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की जेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला सिपाही पैसे लेते हुए नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि वह जेल के अंदर गुटखा पहुंचाने और कैदियों से काम न करवाने के एवज 5 से 10 हजार रुपये वसूलती थी। इस पूरे खेल में जेलर का भी हाथ बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। कैदियों के परिजनों से वसूली, अलग-अलग रेट तय करना और जेलर की मिलीभगत जैसी बातें उजागर होने के बाद अब जेल प्रशासन की कार्रवाई पर नजरें टिकी हुई हैं।







