ChhattisgarhRegion

विधायक किरण देव के प्रयास से 55 करोड़ की विभिन्न सड़कों के निर्माण की मिली स्वीकृति

Share


जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के प्रयास से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 55 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न सड़कों का निर्माण कार्य की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुयी है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के इन सड़कों के निर्माण कार्य से क्षेत्र के जनता के लिए आवागमन सुगम होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंच मजबूत होगा। करोड़ों के प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का सहृदय आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की दूरदर्शी , संवेदनशीलता और जनकल्याणकारी सोच का परिणाम है सरकार का उद्देश्य स्पष्ट है कि प्रदेश का कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित ना हो।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं । जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में इन सड़कों की मांग वर्षो से क्षेत्रवासियों ने किया था। जिस पर देवतुल्य जनमानस के मांग के अनुरूप राज्य शासन को पत्र लिखकर मांग रखा गया था। मांग को गंभीरता से लेकर शासन ने कार्यो की स्वीकृति प्रदान किया है। श्री देव ने कहा सरकार की मंशा अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इन क्षेत्रों में सड़क निर्माण से स्थानीय रोजगार कृषि, आवागमन,के साथ आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी। सड़क निर्माण कार्य से ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और जनसुविधा के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र का लगातार विकास कार्य होंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button