Madhya Pradesh
श्री राम हॉस्पिटल में अफरा-तफरी पति ने पत्नी पर चाकू से वार किया

शहडोल के श्री राम हॉस्पिटल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उपचार के लिए भर्ती मनोरमा उपाध्याय पर उनके पति सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने चरित्र संदेह के चलते सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से अस्पताल परिसर में हड़कंप फैल गया और स्टाफ के साथ मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि घायल महिला को सुरक्षित वार्ड में शिफ्ट कर उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार महिला को हल्की चोटें आई हैं और स्थिति नियंत्रित है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







