Chhattisgarh

रायपुर को जल संरक्षण में राष्ट्रीय सम्मान

Share

रायपुर। जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए रायपुर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही रायपुर नगर निगम को सर्वश्रेष्ठ नगर निगम का पुरस्कार भी दिया गया, जिसे ग्रहण करने के लिए निगम आयुक्त विश्वदीप उपस्थित रहे। इस सम्मान के माध्यम से जिले और निगम की जल संरक्षण में की गई महत्वपूर्ण पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button