Chhattisgarh
माओवादी मुठभेड़: जवानों ने संभाला मोर्चा

बीजापुर के नेशनल पार्क ओनताड़ि पहाड़ी में बुधवार को हुई मुठभेड़ में माओवादियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षाबल के जवानों ने माओवादियों के शवों को कंधे पर लादकर बीजापुर जिला मुख्यालय पहुंचाया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जवानों को शवों को ले जाते हुए देखा जा सकता है। इस पूरे घटनाक्रम पर बीजापुर पुलिस एसपी कार्यालय में आज दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, जिसमें अधिक जानकारी मिलने की संभावना है।







