ChhattisgarhRegion

नया रायपुर में “अयोध्या धाम” एल्बम का विमोचन, लुकेश ठाकुर के प्रयास को मिला सम्मान

Share

धमतरी। छत्तीसगढ़ में एक दिवसीय प्रवास पर आए कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के आगमन पर लुकेश ठाकुर द्वारा निर्मित “अयोध्या धाम” एल्बम का विमोचन नया रायपुर अटल नगर में किया गया। मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने लुकेश ठाकुर के इस सराहनीय प्रयास को सनातनी परंपरा की विकासधारा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य में क्षेत्रीय कार्यालय का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विशेष मार्गदर्शन के रूप में विजय मिश्रा (सांसद)प्रतिज्ञा विकास संस्थान बारोट जी बालक धमतरी के प्रतिनिधि, तथा जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ शासन के अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

लुकेश ठाकुर के इस एल्बम के विमोचन से लोगों में खुशी की लहर देखने को मिली, और उन्हें इस प्रयास को निरंतर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए शुभकामनाएं दी गईं। वर्तमान में लुकेश ठाकुर प्रतिज्ञा विकास संस्थान बालगृह, धमतरी में संगीत शिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं और पिछले 15 वर्षों से संगीत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की हैं। उनके इस कार्य से न केवल धमतरी जिला, बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ राज्य गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने अपने संगीत के योगदान से राज्य की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

केंद्रीय मंत्री के हाथों हुए विमोचन को लेकर जिले के वरिष्ठ जनों में उत्साह का वातावरण है और लुकेश ठाकुर को बधाई देने वालों का तांता लगातार बना हुआ है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button