Chhattisgarh

शिव मंदिर में अशोभनीय कृत्य के बाद बवाल, 9 गिरफ्तार

Share

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात शिव मंदिर परिसर में एक युवक द्वारा की गई अशोभनीय हरकत के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आरोपी की पहचान अशरफ खान के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया। घटना की खबर फैलते ही लोग आक्रोशित हो उठे और माहौल बिगड़ गया। इस स्थिति का फायदा उठाते हुए कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दी। एक ठेले और बाइक को आग लगा दी गई, जिससे क्षेत्र में अराजकता फैल गई। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। इसके साथ ही हंगामा और हिंसा फैलाने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने हालात की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button