ChhattisgarhRegionUncategorized
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: आज बारिश और आंधी का अलर्ट, 1 अक्टूबर से बढ़ेगी मानसूनी गतिविधि

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए सिस्टम के असर से अक्टूबर की शुरुआत भी बारिश के साथ हो सकती है।
पिछले 24 घंटे: दुर्ग-बस्तर संभाग में भारी बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान दुर्ग और बस्तर संभाग के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 31.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान पेण्ड्रा रोड में 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सिनोप्टिक सिस्टम का अपडेट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार:
- एक अवदाब फिलहाल दक्षिण तटीय ओडिशा के ऊपर बना हुआ है, जो पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने और फिर कमजोर होने की संभावना है।
- एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) दक्षिण ओडिशा से होते हुए गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक तक फैली हुई है, जिसकी ऊंचाई 3.1 से 4.5 किमी तक है।
- 30 सितंबर को उत्तर अंडमान सागर में एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बनने की संभावना है।
- इसके प्रभाव से 1 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र विकसित हो सकता है, जिससे प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में और तेजी आ सकती है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट (मध्यम बारिश + वज्रपात + तेज हवाएं 30-40 KMPH):
- बालोद
- राजनांदगांव
- दुर्ग
- बेमेतरा
- कबीरधाम
येलो अलर्ट (हल्की से मध्यम बारिश + आकाशीय बिजली):
- सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर सहित अन्य जिले
राजधानी रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
