गौ मांस काटती युवती का वीडियो देख मचा हंगामा, 4 गौ रक्षक गंभीर

बिलासपुर। गणेश चतुर्थी के दिन गौ मांस काटते युवती का वीडियो देख गौ रक्षकों और लोगों ने हंगामा कर कर दिया। इसके कारण तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 4 गंभीर रूप से घायल युवकों को अस्पताल भिजवाया। उन्होंने माहौल को शांत कराया। गौ-मांस काटने वाली युवती समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है। डोड़कीभाठा के ओडिया मोहल्ले की एक युवती बीते दिनों गौ मांस काट रही थी। इसका स्थानीय लोगों ने वीडियो वायरल कर दिया। स्थानीय युवकों ने गौ-हत्या का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया।
इसके बाद गौ-रक्षक युवकों के विरोध में मोहल्ले के लोग भी सामने आ गए। लाठी-डंडे और हथियार लेकर आए मोहल्ले वालों ने युवकों पर हमला कर दिया। इस हमले में 4 युवक घायल हो गए। इसके बाद द गौ रक्षकों का आक्रोश भड़क गया। इसकी सूचना पुलिस को देर से मिली थी। तब तक शहर के गौ रक्षा भी गांव पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। हमले के बाद गौ रक्षकों का आक्रोश भड़क गया। जिसके बाद तनाव की स्थिति बन गई। नाराज गौ-रक्षक वहां से हटने का नाम नहीं ले रहे थे। एसएसपी रजनेश सिंह को जब इस घटना की जानकारी हुई, तब उन्होंने सकरी, हिर्री, चकरभाठा थाने से अतिरिक्त बल भेजकर स्थिति को नियंत्रित करने के निर्देश दिए।
