ChhattisgarhCrime

मन पसंद सब्जी नहीं बनाने पर युवक ने की आत्महत्या

Share

धमतरी। धमतरी जिले एक घटना सामने आई है जहां एक युवक ने मन पसंद सब्जी नहीं बनने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने पति को तीज के पर्व पर अंडा बनाने से मन कर दिया तो पति ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक की पहचान टिकूराम सेन के रूप में हुई है। घटना से तीजा पर्व की खुशियां मातम में तबदील हो गई। यह मामला सिहावा थाना क्षेत्र के सांकरा गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, सांकरा निवासी टिकूराम सेन ने अपनी पत्नी से अंडे सब्जी बनाने के लिए कहा। लेकिन तीजा पर्व के कारण पत्नी ने बनाने से मना कर दिया। यह बात पति को नागवार गुजरी और उसने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button