ChhattisgarhMiscellaneous
बिना बछड़ा जने दूध देने लगी गाय, लोग मान रहे कामधेनु
कोरबा। बिना बछड़े को जन्म दिए ही गाय दूध देने लगी है। लोग इसे चमत्कार मान कर गाय के दर्शन करने पहुँच रहे हैं। लोग इसे कामधेनु गाय कह रहे हैं। कामधेनु गाय को हिंदू धर्म में एक देवी मानी जाती है। पाली रोड दीपका में धनंजय सिंह के घर में 4 साल की गाय ने बिना बछड़ा दिए ही दूध देना शुरू कर दिया है। इस दुर्लभ घटना ने गाय को लोगों की आस्था का केंद्र बना दिया है। गाय के मालिक धनंजय सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से रात के वक्त जहां गाय को बांधा जाता था, वहां अगली सुबह रोज दूध गिरा दिखाई देता था। जब उन्होंने गाय को दुहा, तो दूध देने लगी। इस खबर के फैलते ही लोग उनके घर पहुंचने लगे और गाय को कामधेनु स्वरूप मानकर पूजा-पाठ कर आशीर्वाद ले रहे हैं।
