नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट से 1 जवान की मौत, 3 घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सली जिले बीजापुर में नक्सलियों ने फिर एक जवान को बनाया शिकार, आज फिर एक माँ ने अपना बेटा खो दिया। दरअसल भोपालपटनम के उल्लुर इलाके के जंगलों में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया, जिसकी चपेट में आने से डीआरजी के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए। वहीं 3 जवान घायल हुए हैं। बीजापुर पुलिस ने इसकी पुष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों ने हमला बोल दिया।
जानकारी के मुताबिक, भोपालपटनम के उल्लुर इलाके में जवान सर्चिंग अभियान के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया।इसकी चपेट में आने से डीआरजी के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए हैं। वहीं 3 जवान – भरत धीवर, पैकू इंला और मुंदारू राम कवासी घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में जवानों ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है।
