ChhattisgarhCrime

धर्मांतरित परिवारों को ग्रामीणों ने पीटा

Share

कांकेर। अंतागढ़ ब्लॉक के हवेचूर गांव में चर्च से लौटकर घर आए धर्मांतरित लोगों को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें कई महिलाएं घायल हो गई। घायलों में शांति बाई दर्रो और बिसन्तिन दर्रो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल महिलाओं को कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
10 अगस्त की सुबह 8 धर्मांतरित परिवार चर्च में प्रार्थना करने के बाद घर लौटकर काम में जुटे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें ढूंढ-ढूंढकर मारना पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित हितेश कुमार ने बताया कि उनकी मां शांति बाई दर्रो की जोरदार पिटाई की गई। बिसन्तिन दर्रो और जागेश्वर उसेंडी के कान में चोटें आई है।
राष्ट्रीय क्रिश्चन मोर्चा कांकेर इकाई के प्रदेश सचिव साईमन दिग्बल तांडी ने बताया कि इस घटना में 8 परिवारों के 36 लोगों के साथ मारपीट की गई है। सभी पीड़ित ताडोकी थाना पहुंचे हैं। दहशत में रात गुजारने के बाद आज सुबह पीड़ित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला ने कहा कि चर्च को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस मामले की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button