Politics

जहर के समान है बीजेपी-RSS, बनाकर रखें दूरी, मल्लिकार्जुन खरगे

Share

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ओडिशा के भुवनेश्वर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) और भाजपा जहर की तरह हैं। इनसे हमेशा दूर रहें। खड़गे ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव लोकतंत्र को बचाने का आखिरी मौका होगा। अगर इस चुनाव में भाजपा जीती तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश में दोबारा चुनाव नहीं होने देंगे। वे एक तानाशाह की तरह इस पर रोक लगाएंगे। खड़गे ने कहा कि ओडिशा को जगन्नाथ जी का पुण्य क्षेत्र माना जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जीवन का आखिरी कांग्रेस अधिवेशन 1964 में यहीं किया था। पंडित नेहरू और बीजू पटनायक काफी अच्छे दोस्त थे। वह नेहरू जी की विचारधारा को मानते थे, लेकिन आज के पटनायक BJP की विचारधारा को मानते हैं।

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने ओडिशा को पारादीप बंदरगाह, राउरकेला स्टील प्लांट, चिल्का नेवल अकादमी, मंचेश्वर रेल कोच फैक्ट्री, HAL, आर्डिनेंस फैक्ट्री, AIIMS और कई बड़े शिक्षा संस्थान दिए, लेकिन पटनायक जी BJP के साथ मिलकर यहां की नैसर्गिक संपत्ति को लुटाने की इजाजत दे रहे हैं। ओडिशा में 29% ST और 16% SC हैं। इसके बावजूद भी इन लोगों को पटनायक सरकार में कोई बड़ा काम नहीं मिला। इसलिए आप हिम्मत कीजिए और एक होकर अपने हक के लिए लड़िए। ये आखिरी चुनाव है। अगर मोदी फिर से आ गए, तो चुनाव नहीं होने देंगे। देश में तानाशाही आ जाएगी। मोदी सरकार लोगों को डरा-धमकाकर अपनी तरफ कर रही है। संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी अब आपके ऊपर है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज देश की सरकारी संस्थाओं में करीब 30 लाख पद खाली हैं, लेकिन PM मोदी इसमें भर्तियां नहीं कर रहे, क्योंकि वह जानते हैं कि इसमें SC-CT, OBC वर्ग के लोगों को भी नौकरियां मिलेंगी। आज भी मणिपुर में लोग मारे जा रहे हैं, महिलाओं का रेप हो रहा है, सैकड़ों घर जल गए हैं। आखिर कहां हैं मोदी जी? हमें पूरी ऊर्जा के साथ जनता के हक की लड़ाई लड़नी है और कांग्रेस की सरकार बनानी है। ओडिशा में BJP जो चाहती हैं, BJD वही करती है। दोनों की PARTNERSHIP की सरकार है। BJD ने मोदी सरकार की मिलीभगत से सबसे ज्यादा नुकसान ओडिशा के आदिवासियों का किया है। दलितों और कमजोर तबकों का नुकसान किया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button