MiscellaneousNational

रायगढ़ के समुद्र तट पर दिखी संदिग्ध नाव,अलर्ट

Share

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में समुद्र तट पर एक अज्ञात नाव मिली है। आशंका जताई जा रही है कि यह नाव किसी दूसरे देश की हो सकती है। अभी तक इस मामले में कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। संदिग्ध नाव की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम एक्टिव हो गई है। मौके पर पुलिस के अलावा नौसेना और तटरक्षक बलों को भी तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा बम होने की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि एहतियात के तौर पर जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुलिस ने बीते दिन घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रायगढ़ जिले में रेवदंडा तट के पास एक संदिग्ध नाव देखी गई। इसके बाद तटरेखा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि नाव को सुरक्षाकर्मियों ने रेवदंडा में कोरलाई तट से करीब दो समुद्री मील दूर देखा। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि नाव पर किसी दूसरे देश के चिह्न हैं और यह बहकर रायगढ़ तट की ओर आ गई होगी। अलर्ट के बाद रायगढ़ पुलिस, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS), क्विक रिस्पांस टीम (QRT), नौसेना और तटरक्षक बल की टीमें मौके पर पहुंचीं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ की पुलिस अधीक्षक आंचल दलाल भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ स्थिति पर नजर रखने के लिए तट पर पहुंचीं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button