ChhattisgarhCrime

सरे बाज़ार आरक्षक पर अज्ञात लोगों ने किया हमला

Share

बीजापुर। बीजापुर जिले में अज्ञात लोगों ने बीच बाजार में पुलिस आरक्षक पर हमला कर दिया। इससे इलाके में हड़कंप है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मामला बीजापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पदेड़ा के बाजार की है। आरक्षक संतु पोटाम बाजार गया हुआ था। इसी दौरान आरक्षक पर अचानक कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद तत्काल पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button