ChhattisgarhCrime

दो कुओं से दो बच्चों के शव मिले, पढ़े पूरी खबर

Share

दुर्ग। अमलेश्वर थाना क्षेत्र के गांव में दो बच्चों के शव अलग-अलग किसानों की बाड़ी के कुएं में मिले हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। इसकी पुष्टि अमलेश्वर थाना पुलिस ने की है।
पाटन ब्लॉक के खम्हरिया गांव की है। पुलिस को गांव वालों से सूचना मिली कि दो कुओं से दुर्गंध आ रही है। जिसके बाद अमलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। दोनों बच्चों के हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे। इससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। दोनों बच्चों के शव चार दिन पुराने बताए जा रहे हैं। एक बच्चे की उम्र 10 वर्ष और दूसरे की 12 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल दोनों शवों की शिनाख्ती नहीं हो पाई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button