ChhattisgarhRegion

महाराष्ट्र मंडल में मराठी सामूहिक उपनयन संस्कार 18 मई को

Share


रायपुर। चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में रविवार, 18 मई को मराठी भाषी सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया है। मंडल के सचिव व आचार्य चेतन गोविंद दंडवते के नेतृत्व में होने वाले इस आयोजन में रायपुर के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के मराठी परिवारों के युवा भी शामिल होंगे।
आचार्य दंडवते ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र द्वारा सामूहिक मुंज का यह 24वां आयोजन है। पूर्णत: वैदिक पद्धति और मंत्रोच्चार के साथ उपनयन संस्कार संपन्न कराया जाएगा। प्रतिवर्ष राजधानी रायपुर के अलावा अन्य जिलों, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ परिवार भी इस आयोजन में शामिल होते हैं। इस वर्ष मुंज को लेकर पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है और इसमें उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिल रहा है।
दंडवते के अनुसार आयोजन का उद्देश्य न्यूनतम खर्च पर श्रेष्ठतम सुविधाओं के साथ सामूहिक उपनयन संस्कार करना है। इसमें बाहर से आने वाले अतिथियों के लिए महाराष्ट्र मंडल में रुकने की विशेष व्यवस्था की जाएगी। दंडवते के मुताबिक महाराष्ट्रियन संस्कार केंद्र और महाराष्ट्र मंडल साथ मिलकर यह आयोजन प्रतिवर्ष करते हैं। इसके अलावा भी महाराष्ट्र मंडल में सामूहिक मंगलागौर पूजा, मराठी वर- वधू परिचय सम्मेलन, महाशिवरात्रि पर्व पर सामूहिक लघु रुद्राभिषेक जैसे आयोजन कर समाज की एकजुटता के लिए जतन किए जाते हैं। साथ ही निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए रियायती फीस पर ऐसे सांस्कारिक व पारंपरिक आयोजन किए जाते हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button