ChhattisgarhPoliticsRegion

1 मार्च को कांग्रेस जिलों में ईडी का पुतला दहन व 3 मार्च को करेगी ईडी दफ्तर का घेराव

Share


रायपुर। ईडी के द्वारा भेजे गये सम्मन के आधार पर जानकारी देने गये कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को जबरिया ईडी ऑफिस में घंटों बैठाया जाना बेहद ही आपत्तिजनक है। ईडी ने कांग्रेस से उसके जिला कार्यालय के निर्माण के संबंध में जानकारी मांगी थी। प्रभारी महामंत्री ईडी के द्वारा चाही गयी जानकारी को देने ईडी ऑफिस गये थे। जानकारी प्राप्त करने के तुरंत बाद ईडी को उनको वापस आने देना चाहिए था। ईडी को कुछ अतिरिक्त जानकारी चाहिये थी तो उसको वह लिखित में मांग सकती थी, उस जानकारी को उपलब्ध कराया जायेगा। कांग्रेस अपने कार्यालयों के निर्माण के एक-एक रू. का हिसाब देगी। ईडी की तानाशाही कार्यवाही के विरोध में सड़क से सदन तक लड़ाई लडऩे का निर्णय कांग्रेस कार्यकारिणी ने लिया है। 1 मार्च से पहले सभी जिलो में पुतला दहन किया जायेगा। 3 मार्च को ईडी आफिस के सामने बड़ा प्रदर्शन किया जायेगा। यह जानकारी पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button