ChhattisgarhPoliticsRegion

नगर निगम सभापति चयन के लिए भाजपा ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

Share


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगर पालिक निगम में सभापति के चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की दी है।
नियुक्ति पर्यवेक्षकों में नगर पालिक निगम बिलासपुर – संतोष पांडे , नगर पालिक निगम कोरबा – पुरंदर मिश्रा, नगरपालिक निगम रायगढ़ – ललित चंद्राकर, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर – शिवरतन शर्मा, नगर पालिक निगम चिरमिरी – श्रीमती गोमती साय, नगर पालिक निगम रायपुर – धरम लाल कौशिक, नगर पालिक निगम धमतरी – मोतीलाल साहू, नगर पालिक निगम दुर्ग – संजय श्रीवास्तव, नगर पालिक निगम राजनांदगांव – श्रीमती रूपकुमारी चौधरी
और नगर पालिक निगम जगदलपुर – नारायण चंदेल शामिल है। नगर निगम के सभापति चुनाव प्रक्रिया मे पर्यवेक्षक के साथ संभाग प्रभारी एंव नगर निगम के नियुक्त संगठन प्रभारी शामिल रहेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button