ChhattisgarhPoliticsRegion

तीन भाजपा नेता पार्टी से निलंबित

Share


बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने रतनपुर नगरपालिक चुनाव 2025 के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल तीन नेताओं को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, इन नेताओं पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में कार्य करने और अनुशासनहीनता का आरोप है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर बसंत यादव (मंडल उपाध्यक्ष), संतोष कश्यप (मंडल मंत्री) और बलराम ठाकुर (भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी) को पार्टी से निष्कासित किया गया है। प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश राम रोहड़ा के हस्ताक्षर से जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button