ChhattisgarhCrime

सूरजपुर डबल मर्डर में NSUI का जिलाध्यक्ष भी था शामिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

Surajpur double murder case : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला मुख्यालय में बवाल मचा देने वाले डबल मर्डर में बुणवार को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सरगुजा रेंज के आईजी बताया कि, इस डबल मर्डर में कुलदीप साहू के साथ सूरजपुर जिले का वर्तमान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी सहित अन्य 3 लोग शामिल थे।

यहां से शुरु हुआ था विवाद
सूरजपुर पुलिस ने बताया कि 13 अक्टूबर की रात आरोपी कुलदीप साहू अपने साथियों आर्यन विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, एनएसयूआई के सूरजपुर जिलाध्यक्ष चन्द्रकांत चौधरी उर्फ सीके एवं रिंकू सिंह के साथ पुराने बस स्टैंड सूरजपुर में बैठा हुआ था। रात करीब 9 बजे थाना सूरजपुर के आरक्षक धनश्याम सोनवानी पुराने बस स्टैण्ड की ओर गया।

यहां उसने कुलदीप को देख जिलाबदर होने की वजह से उसे पकडऩे का प्रयास किया। इस पर कुलदीप साहू द्वारा आरक्षक के ऊपर कड़ाही का खौलता तेल फेंक दिया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद आरोपी की धरपकड़ के लिए तत्काल थाने से प्रधान आरक्षक तालिब शेख, उदय सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों को कुलदीप साहू को पकडऩे रवाना किया गया।

पुलिसकर्मी पुराना बस स्टैण्ड एवं थाना सूरजपुर के आसपास आरोपियों की खोजबीन कर ही रहे थे कि आरोपी कुलदीप साहू द्वारा अपने साथियों आर्यन विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष चन्द्रकांत चौधरी उर्फ सीके, रिंकू सिंह के साथ रात करीब 10 बजे पुलिसकर्मियों को स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 29 एडी 5666 में कुुचलकर हत्या का प्रयास किया गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में पुराना बाजारपारा सूरजपुर निवासी कुलदीप साहू पिता अशोक साहू 28 वर्ष, आर्यन विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी पिता संजय विश्वकर्मा 20 वर्ष, फुल सिंह उर्फ रिन्कू सिंह पिता स्व. गनपत सिंह 28 वर्ष ग्राम नेवरा सूरजपुर निवासी चन्द्रकात चौधरी उर्फ सीके पिता शिवप्रसाद चौधरी 28 वर्ष व ग्राम करवां, लटोरी निवासी सूरज साहू पिता स्व. राजाराम साहू 23 वर्ष शामिल हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button