Sports

राशिद खान ने तीन भाईयों के साथ रचाई शादी, काबुल में दिखा गजब नजारा

Share

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर राशिद खान शादी के बंधन में बंध गए हैं। राशिद ने काबुल में शादी कर कई लोगों को हैरान कर दिया। राशिद ने चुप-चाप तरीके से निकाह किया। सोशल मीडिया पर जब राशिद की शादी की फोटोज आईं तब लोगों को इसके बारे में पता चला। जैसे ही राशिद की शादी की तस्वीरें सामने आईं, आते ही ये फोटोज वायरल हो गईं और सोशल मीडिया पर तहलका मच गया।

काबुल में जो शादी हुई वो अकेले राशिद की नहीं हुई। उनके दो भाईयों भी इसी दिन शादी की। यानी एक ही दिन तीनों भाईयों ने निकाह किया। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कई क्रिकेटरों ने इस फंक्शन में हिस्सा लिया जिसमें मोहम्मद नबी भी शामिल थे। राशिद ने काबुल के इंपीरियल कॉन्टिनेंटल होटल में शादी की। इस होटल के बाहर कुछ लोग बंदूकों में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि अफगानिस्तान में इस समय तालिबान का राज है। हालांकि, जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें राशिद की पत्नी दिखाई नहीं दे रही हैं और न ही उनके बारे में कोई जानकारी है।

राशिद की शादी की इस समय किसी को उम्मीद नहीं थी। ऐसे में जब उनकी शादी की तस्वीरें आईं तो सभी को हैरानी हुई, लेकिन उनके चाहने वालों ने इस मिस्ट्री स्पिनर पर जमकर प्यार लुटाया और शादी की बधाइयां दीं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button