Crime

कलेक्ट्रेट के ड्राइवर की चाकू गोदकर हत्या, 3 हत्यारे गिरफ्तार

Share

रायपुर। रायपुर में सरगुजा कलेक्टर कार्यालय के एक ड्राइवर को 3 लुटेरों ने सोमवार तड़के करीब 3 बजे मार डाला। मरीन ड्राइव पर बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। तेलीबांधा थाना इलाके की ये घटना है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम ईश्वर राजवाड़े है, जो अंबिकापुर का रहने वाला था। वह सरगुजा कलेक्ट्रेट में ड्राइवर का काम करता था। रविवार को सरकारी अधिकारी को लेकर रायपुर पहुंचा था।

गठन कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए आरोपियों को मोवा पण्डरी की ओर जाना पाया गया था। जिस पर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा मोवा पण्डरी क्षेत्र का सघन चेकिंग करते हुए 19 घंटों के भीतर प्रकरण में संलिप्त सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी 01. रोहित बघेल पिता शल्लू बघेल निवासी गांधीनगर थाना सिविल लाईन रायपुर।

  1. सूरज उर्फ खिड़की निवासी गांधीनगर थाना सिविल लाईन रायपुर।
  2. 03़. हरीश बघेल निवासी गांधीनगर थाना सिविल लाईन रायपुर।
GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button