International

बाइडेन को किसी कुत्ते की तरह बाहर कर दिया : डोनाल्ड ट्रंप

Share

US Presidential Debate : अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अपनी पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट में आमने-सामने हैं। इस बहस में दोनों उम्मीदवारों के ऊपर अमेरिका को लेकर अपने अलग नजरिए को बताने का भारी दबाव है। प्रेशिडेंशियल डिबेट का आयोजन एबीसी न्यूज कर रहा है। 90 मिनट तक चलने वाली यह बहस फिलाडेल्फिया, पेन्सिल्वेनिया में नेशनल कॉन्स्टीट्यूशन सेंटर में हो रही है।

इतिहास की सबसे खराब उपराष्ट्रपति हैं कमला हैरिस- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण के अंत में कहा कि ट्रंप ने अपने भाषण के अंत में बाइडेन इतिहास के सबसे खराब अमेरिकी राष्ट्रपति और कमलै हैरिस सबसे खराब उपराष्ट्रपति रही हैं।

कमला ने पद पर रहते हुए वादे क्यों नहीं निभाए- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने वो काम क्यों नहीं किए जिन्हें करने का वादा किया था। कमला ने ऐसा क्यों नहीं किया? ट्रंप ने कहा कि हम एक असफल राष्ट्र हैं। हम एक ऐसा राष्ट्र हैं जो गंभीर गिरावट में है। दुनिया भर में हमारा मजाक उड़ाया जा रहा है। हम नेता नहीं हैं। हमारे मध्य पूर्व में युद्ध चल रहे हैं, रूस और यूक्रेन में युद्ध चल रहा हैं और हम तीसरे विश्व युद्ध में समाप्त होने जा रहे हैं।

मैं सभी अमेरिकियों के लिए राष्ट्रपति बनना चाहती हूं- कमला हैरिस
कमला हैरिस ने कहा कि उनका इरादा छोटे व्यवसायों और परिवारों के लिए एक नई अर्थव्यवस्था बनाने और जीवनयापन की लागत कम करने का है। उन्होंने राष्ट्रपति होने के नाते मौलिक अधिकारों की रक्षा करने की बात भी कही, जिसमें महिलाओं के लिए सरकार को यह निर्णय न लेने देना भी शामिल है कि उन्हें अपने शरीर के साथ क्या करना है। उन्होंने कहा मैं सभी अमेरिकियों के लिए राष्ट्रपति बनने का इरादा रखती हूं।

स्वास्थ्य सेवा एक अधिकार होना चाहिए, बंदूकें नहीं छीनूंगी- कमला
कमला हैरिस ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच लोगों का एक अधिकार होना चाहिए, न कि केवल उन लोगों के लिए एक विशेषाधिकार जो इसका खर्च वहन कर सकते हैं। उन्होंने ट्रंप से झूठ बोलना बंद करने के लिए भी कहा और इस बात से इनकार किया कि वह खुद एक बंदूक मालिक होने के नाते लोगों से बंदूकें छीन लेंगी।

बाइडेन अमेरिकी इतिहास में सबसे विभाजनकारी राष्ट्रपति- ट्रम्प
ट्रंप ने कमला हैरिस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और बाइडेन के राष्ट्रपति कार्यकाल को संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में सबसे विभाजनकारी में से एक बताया। उन्होंने एक बेहतर और मजबूत अमेरिका बनाने का संकल्प लिया और बाइडेन और हैरिस पर अर्थव्यवस्था को नष्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने ये भी कहा कि कमला वह बाइडेन से नफरत करती हैं।

कमला क्या हैं मुझे इसकी परवाह नहीं- ट्रंप
ट्रंप ने कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर सवालों को टाल दिया और कहा कि उन्हें इसकी परवाह नहीं है कि वह क्या हैं। हैरिस ने कहा कि यह एक त्रासदी है कि अमेरिका में ऐसा राष्ट्रपति है जो लगातार नस्ल के आधार पर देश को बांटने की कोशिश करता है।

बाइडेन को एक जानवर की तरह बाहर निकाल दिया- ट्रंप
ट्रम्प ने एक राष्ट्रपति के रूप में बाइडेन की आलोचना की और कहा कि उन्हें कुत्ते की तरह बाहर निकाल दिया गया। इस पर हैरिस ने पलटवार किया और कहा कि आप जो बिडेन के खिलाफ नहीं लड़ रहे हैं। आप मेरे खिलाफ लड़ रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध पर बाइडेन प्रशासन कमजोर और मूर्ख था और हैरिस ने इसे अपमानजनक कहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button