National

Doctor Strike: देशभर में आज डॉक्टरों की हड़ताल, बंद रहेंगी OPD सेवाएं

Share

Doctor Strike : स्वास्थ कर्मियों पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 17 अगस्त (शनिवार) को पूरे देश में हड़तला का ऐलान किया है. इस हड़तला के दौरान तमाम छोटे बड़े अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी. हालांकि, इस दौरान आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी.

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए विभत्स घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस गंभीर घटना के बाद देश भर में डॉक्टर लगातार विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही हड़ताल पर है। इस विरोध के पीछे डॉक्टरों की कई मांगे है। वहीं शनिवार 17 अगस्त को सुबह छह बजे से देश के सभी अस्पतापों व मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की काम बंद हड़ताल है। 24 घंटे की इस हड़ताल में देश भर में गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं बंद रखी जा रही है।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को आईएमए ने पांच मांगें रखीं, जिनमें रेजिडेंट डॉक्टरों के काम करने और रहने की स्थिति में व्यापक बदलाव और कार्यस्थलों पर स्वास्थ्य पेशेवरों के खिलाफ हिंसा की जांच के लिए एक केंद्रीय कानून शामिल है। आईएमए ने एक बयान में कहा कि सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी और हताहतों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button